प्रश्न – 23-24 मार्च 2026 के मध्य राष्ट्रीय जिला खनिज निधि (डीएमएफ) शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) भोपाल (b) रांची
(c) नागपुर (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23-24 मार्च, 2026 के मध्य राष्ट्रीय जिला खनिज निधि (डीएमएफ) शिखर सम्मेलन-2026 नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया
- इसका मुख्य विषय -“एडीपी/एबीपी क्षेत्रों के लिए जिला खनिज निधि का प्रभावी उपयोग” है
- इसका आयोजन भारत सरकार का खान मंत्रालय द्वारा किया गया था
- इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अंतर-सरकारी समन्वय को मजबूत करना और खनन प्रभावित जिलों, विशेष रूप से आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) क्षेत्रों में डीएमएफ निधि के प्रभावी और परिणामोन्मुखी उपयोग को बेहतर बनाने के लिए नीतिगत सुधारों की पहचान करना है।
- इस शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, जिला प्रशासनों, नीति आयोग और अन्य हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ आए और डीएमएफ की योजना, कार्यान्वयन और निगरानी से संबंधित चुनौतियों, सर्वोत्तम प्रथाओं और सुधार उपायों पर विचार-विमर्श किया
- इस शिखर सम्मेलन के साथ-साथ, एक डीएमएफ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
- जिसमें विभिन्न राज्यों में डीएमएफ संसाधनों के माध्यम से वित्त पोषित सफल परियोजनाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदर्शित किया गया ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2243557®=3&lang=2
https://ddnews.gov.in/en/national-dmf-summit-concludes-govt-reaffirms-focus-on-mining-affected-areas