प्रश्न – 2 अगस्त, 2025 को किस नदी पर स्थित राष्ट्रीय जलमार्ग (National Waterway) पर माल परिवहन का परिचालन पुनः प्रारंभ किया गया?
(a) गंगा नदी (एनडब्ल्यू -1)
(b) गोदावरी नदी (एनडब्ल्यू – 4)
(c) कोपिली नदी (एनडब्ल्यू – 57)
(d) कृष्णा नदी (एनडब्ल्यू – 86)
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 अगस्त, 2025 को कोपिली नदी पर स्थित राष्ट्रीय जलमार्ग-57 (एनडब्ल्यू – 57) पर परिचालन पुनः प्रारंभ हुआ।
- इस अवसर पर मालवाहक पोत एमवी वीवी गिरि ने 300 मीट्रिक टन सीमेंट लेकर चंद्रपुर (कामरूप) से हाटसिंगीमारी (दक्षिण सालमारा) तक की यात्रा की।
- यह वर्ष 2014 के बाद असम में पहली बार जलमार्ग से राज्य के भीतर माल ढुलाई है।
- मालवाहक पोत एमवी वीवी गिरि ने मेसर्स स्टार सीमेंट से 300 टन सीमेंट को कोपिली नदी (एनडब्ल्यू – 57) और ब्रह्मपुत्र नदी (एनडब्ल्यू – 2) पर 300 किलोमीटर के मार्ग पर लगभग 12 – 14 घंटे की यात्रा अवधि में पहुंचाया।
- असम में ब्रह्मपुत्र (एनडब्ल्यू – 2), बराक (एनडब्ल्यू -16), धनसिरी (एनडब्ल्यू – 31) और कोपिली (एनडब्ल्यू – 57) सहित कुल 1168 किमी. के जलमार्ग अब चालू हो चुके हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…