राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस, 2019

National Doctor's Day 2019
प्रश्न-राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस, 2019 कब मनाया गया?
(a) 15 जून
(b) 30 जून
(c) 1 जुलाई
(d) 12 मार्च
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 1 जुलाई, 2019 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया।
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रतिवर्ष 1 जुलाई को चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने व समाज में चिकित्सकों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • यह दिवस प्रसिद्ध चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय की याद में मनाया जाता है।
  • डॉ.राय का जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था।
  • डॉ.राय को 4 फरवरी, 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • इस दिवस की स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 1991 में की गई थी।
  • इनकी याद में भारत सरकार ने बी.सी.राय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की है।
  • वर्ष 1928 में ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ के गठन में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/doctors-across-the-country-observe-all-india-protest-day/article28017096.ece