प्रश्न – 1 जुलाई‚ 2025 को देश भर में ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया गया। यह दिवस किसकी स्मृति में मनाया जाता है?
(a) डॉ. अशोक सिंह
(b) डॉ. आशा रॉय
(c) डॉ. बिधान चंद्र रॉय
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 जुलाई‚ 2025 को देश भर में ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया गया।
- थीम –“Behind the mask :Who Heals the Healers?”
- उद्देश्य — चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करना एवं समाज में चिकित्सकों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना।
- यह दिवस प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्म दिवस की स्मृति में मनाया जाता है
- पहली बार यह दिवस 1 जुलाई, 1991 को मनाया गया था
- डॉ. बिधान चंद्र रॉय के बारे में –
- जन्म-1 जुलाई, 1882
- उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- वर्ष 1961 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित।
- इनकी स्मृति में भारत सरकार द्वारा वर्ष 1962 में डॉ. बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की गई।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…