राष्ट्रीय खेल दिवस-2017

National Sports Day

प्रश्न-‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 28 अगस्त
(b) 26 अगस्त
(c) 30 अगस्त
(d) 29 अगस्त
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2017 को देश भर में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ (National Sports Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से प्रसिद्ध महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • इन्होंने तीन ओलंपिक खेलों क्रमशः वर्ष 1928, 1932 तथा 1936 में भारत का प्रतिनिधित्व कर 3 स्वर्ण पदक देश को दिलाया।
  • इनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद में हुआ था।
  • इसी दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति, खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं।
  • इनमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा अर्जुन पुरस्कार प्रमुख है।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/narendramodi/status/902378912742641664
https://twitter.com/VijayGoelBJP/status/902393968960221184
http://zeenews.india.com/other-sports/major-dhyan-chand-all-you-need-to-know-about-the-man-behind-national-sports-day-2037365.html
https://www.sportskeeda.com/hockey/10-interesting-facts-dhyan-chand