राष्ट्रीय एकता दिवस

प्रश्न – ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
1. यह दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।
2.केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 अक्टूबर, 2025 को देशभर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) के रूप में मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर, 2014 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष इस दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
  • यह दिवस इनकी 150वीं जयंती के रूप में मनाई गई।
  • उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था।
  • इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • इस दिवस पर विशेष कार्यक्रम गुजरात के केवाड़िया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में आयोजित किया गया।
  • जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2184085

https://www.newsonair.gov.in/pm-modi-to-lead-nation-in-grand-national-unity-day-celebrations-at-statue-of-unity