राष्ट्रीय एकता दिवस

प्रश्न-‘राष्ट्र्रीय एकता दिवस’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्‍टूबर को मनाया जाता है।
2. केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) और (2)
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • इस वर्ष सरदार वल्‍लभभाई पटेल की 147वीं जयंती मनाई गई।
  • इस अवसर पर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया (गुजरात) में स्थित ‘स्टेच्‍यू ऑफ यूनिटी’ पर आयोजित इस दिवस के परेड की अध्यक्षता की।

लेखक-विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1872155