प्रश्न-31 अक्टूबर, 2020 को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया गया। केंद्र सरकार ने किस वर्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरकार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को इस दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी?
(a) वर्ष 2016
(b) वर्ष 2015
(c) वर्ष 2014
(d) वर्ष 2018
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 31 अक्टूबर, 2020 को देशभर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) के रूप में मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर, 2014 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष इस दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
- यह दिवस इनकी 145वीं जयंती के रूप में मनाई गई।
- उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था।
- इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- इस दिवस पर विशेष कार्यक्रम गुजरात के केवाड़िया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में आयोजित किया गया।
- जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
http://newsonair.com/News?title=National-Unity-Day&id=403409