राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) रिपोर्ट

प्रश्न-निम्नलिखित कथन राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण‚ 2021 से संबंधित है:-
1. सर्वेक्षण में राज्यों के सरकारी स्कूल‚ सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल‚ गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल और केंद्र सरकार के स्कूल शामिल किए जाते हैं।
2.इस सर्वेक्षण की रूपरेखा और घटक NCERT द्वारा तैयार किया जाता है।
3. इसका आयोजक संगठन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड है।
उपर्युक्त दिए गए कथनों में से सही कथन का चयन करें:-
(a) 1 और 2
(b) 1 और 3
(c) 2 और 3
(d) 1‚ 2 और 3
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण‚ 2021 अखिल भारतीय स्तर पर 12 नवंबर‚ 2021 को आयोजित किया गया था।
  • यह भारत में सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी नमूना-आधारित शिक्षा सर्वेक्षण है।
  • इसका आयोजन शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तत्वावधान में किया जाता है।
  • इस सर्वेक्षण की रूपरेखा और घटक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुंसधान और प्रशिक्षण (NCERT) द्वारा तैयार किए गए थे।
  • इसका आयोजक संगठन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण‚ 2021 के लिए) है।
  • यह सर्वेक्षण जिला‚ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों में सीखने की क्षमता पर फीडबैक प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है।
  • सर्वेक्षण में राज्यों के सरकारी स्कूल‚ सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल‚ गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल और केंद्र सरकार के स्कूल शामिल किए जाते हैं।
  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण‚ 2021 का आयोजन 22 अलग-अलग भाषाओं में OMR आधारित उपलब्धि परीक्षण के माध्यम से किया गया है।
  • यह सर्वेक्षण कक्षा 3‚ 5‚8 और 10 के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है:-
  • कक्षा 3 और 5 के छात्रों का मूल्यांकन पाठ्‌यक्रम के तीन विषयों में किया जाता है।
  • कक्षा 8 के छात्रों का मूल्यांकन पाठ्‌क्रम के चार विषयों में किया जाता है।
  • कक्षा 10 के छात्रों का मूल्यांकन पांच विषयों में किया जाता है।
  • आखिरी NAS सर्वेक्षण‚ 2017 में आयोजित किया गया था।
  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण‚ 2021 में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के 720 जिलों के 1.18 लाख स्कूलों के लगभग 34 लाख छात्रों ने भाग लिया है।
  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण‚ 2021 में प्रकाशित प्रमुख तथ्य
  • राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण में पंजाब सभी राज्यों में शीर्ष निष्पादन के साथ अग्रणी स्थान पर है।
  • पंजाब ने कक्षा 3‚5‚8 और 10 के विषयों के लिए उच्चतम औसत अंक प्राप्त किया है।
  • लड़कियों का औसत उपलब्धि स्कोर पंजाब में लड़कों के औसत स्कोर से काफी ऊपर है।
  • देश में वर्ष 2017 में हुए सर्वेक्षण की तुलना में वर्ष 2021 में सभी विषयों और कक्षाओं के प्रदर्शन स्तरों में गिरावट दर्ज की गयी है।
  • यह गिरावट वर्ष 2017 के राष्ट्रीय औसत अंक से करीब नौ प्रतिशत दर्ज की गई है।
  • 78 प्रतिशत छात्रों ने माना कि महामारी के दौरान घर पर सीखना बोझिल लगता था।
  • 24 प्रतिशत छात्रों के पास घर पर डिजिटल उपकरण उपलब्ध नहीं थे।
  • 18 प्रतिशत बच्चों की माताए पढ़-लिख नहीं सकती थीं।
  • 7 प्रतिशत स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति देखी गति है।
  • इसके अतिरिक्त‚ कक्षा तीसरी के लिए छात्रों का राष्ट्रीय औसत प्रतिशत 59 प्रतिशत था‚
  • जो कि कक्षा पांचवीं में घटकर 10 से कम होकर 49 प्रतिशत हो गया।
  • आठवीं कक्षा में यह घटकर 41.9 प्रतिशत और 10वीं कक्षा में 37.8 प्रतिशत रह गई।
  • लगभग सभी विषयों के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई।
  • उदाहरण के लिए‚ राष्ट्रीय स्तर पर गणित का अंक तीसरी कक्षा में 57 प्रतिशत था।
  • जो पांचवीं कक्षा में लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 47 प्रतिशत और आठवीं कक्षा में 36 प्रतिशत और कक्षा 10वीं में 32 प्रतिशत रह गया।
  • राष्ट्रीय स्तर पर भाषा का स्कोर तीसरी कक्षा में 62 प्रतिशत था और पांचवीं कक्षा में 52 प्रतिशत और आठवीं कक्षा में 53 प्रतिशत तक गिर गया।
  • विज्ञान के लिए‚ राष्ट्रीय स्कोर आठवीं कक्षा में 39 प्रतिशत से गिरकर कक्षा 10मे 35 प्रतिशत हो गया।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों का औसत प्रदर्शन उन्हीं राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के शहरी क्षेत्रों में ‘काफी कम’ रहा।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के छात्रों का प्रदर्शन सामान्य वर्ग के छात्रों की तुलना में कम रहा।
  • राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर‚ कक्षाओं में लगभग सभी विषयों में लड़कियों का औसत प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।
  • महत्व:
  • गुणवत्ता में सुधार और सीखने की क्षमता में समानता सुनिश्चित करने के लिए नीति-निर्माण तथा शैक्षणिक पहलों को डिजाइन करने के लिए इनपुट प्रदान करता है।
  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण‚ 2021 के निष्कर्ष छात्रों के सामाजिक-भावनात्मक और संज्ञानात्मक विकास के संदर्भ में स्कूलों के लंबे समय तक बंद रहने के परिणामों की एक व्यवस्थित समझ का निदान करने में मदद करेंगे।

पंकज तिवारी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1828301

https://indianexpress.com/article/education/national-achievement-survey-nas-2021-punjab-schools-education-7938631/

https://nas.gov.in/report-card/2021

https://nas.education.gov.in/home