प्रश्न – 10 फरवरी, 2025 को भारत और ओमान के बीच दोस्ती को और सुदृढ़ करने के लिए किस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए?
(a) राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत और ओमान के राष्ट्रीय अभिलेखागार प्राधिकरण के बीच वर्ष 2025-2028 के लिए सहयोग के एक कार्यकारी कार्यक्रम (EPC) पर हस्ताक्षर किए गए।
(b) भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
(c) भारत और ओमान के बीच सुरक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
(d) भारत और ओमान के बीच रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 फरवरी, 2025 को दोनों देशों के बीच दोस्ती को और सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत और ओमान के राष्ट्रीय अभिलेखागार प्राधिकरण के बीच वर्ष 2025-2028 के लिए सहयोग के एक कार्यकारी कार्यक्रम (ईपीसी) पर हस्ताक्षर किए गए।
- हस्ताक्षर समारोह दिल्ली के राष्ट्रीय अभिलेखागार के समिति कक्ष में संपन्न हुआ।
- भारत की ओर से इस समझौते पर अरुण सिंघल, आईएएस, महानिदेशक, राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत सरकार ने हस्ताक्षर किए, जबकि ओमान के राष्ट्रीय अभिलेखागार प्राधिकरण की ओर से डॉ. हामिद मोहम्मद अल धवानी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय अभिलेखागार और अभिलेख प्राधिकरण ने हस्ताक्षर किए।
- ईपीसी पर हस्ताक्षर भारतीय सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को प्रोत्साहित करने और प्रदर्शित करने के लिए है, साथ ही यह अभिलेखीय सहयोग के क्षेत्र में मित्रवत संबंधों को बढ़ावा देने का एक दृष्टिकोण भी है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…