राष्ट्रमंडल खेल, 2026

राष्ट्रमंडल खेल, 2026

प्रश्न – राष्ट्रमंडल खेल 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इसका आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक ग्लासगो, स्कॉटलैंड में किया गया।
  2. ग्लासगो ने इससे पूर्व 2014 में भी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी।
  3. इन खेलों में 74 देशों एवं क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  4. इन खेलों में कुल 12 खेल शामिल थे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 जुलाई, 2026 से 2 अगस्त, 2026 तक 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन ग्लासगो, स्कॉटलैंड में किया गया।
  • ग्लासगो ने इससे पहले वर्ष 2014 में भी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी।
  • वर्ष 2026 के इन खेलों में 74 देशों एवं क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • प्रतियोगिताओं में कुल 10 खेल सम्मिलित थे तथा 215 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबले आयोजित किए गए।
  • इन खेलों में पैरा खिलाड़ियों की प्रतियोगिताओं को भी मुख्य खेल कार्यक्रम के साथ समाहित किया गया था।
  • राष्ट्रमंडल खेल 2026 की प्रतियोगिताएँ मुख्य रूप से ग्लासगो के चार प्रमुख खेल परिसरों में आयोजित की गईं।
  • ईडीएफ स्कॉटस्टून स्टेडियम में एथलेटिक्स तथा पैरा एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएँ हुईं।
  • स्कॉटिश इवेंट परिसर में मुक्केबाजी, जूडो, लॉन बॉल्स, पैरा लॉन बॉल्स, भारोत्तोलन, पैरा शक्ति-उत्तोलन तथा तीन-सदस्यीय बास्केटबॉल की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं।
  • इसी परिसर में स्थित द हाइड्रो में नेटबॉल के साथ उद्घाटन और समापन समारोह आयोजित किए गए।
  • टोलक्रॉस अंतरराष्ट्रीय तैराकी केंद्र में तैराकी तथा पैरा तैराकी की प्रतियोगिताएँ हुईं, जबकि सर क्रिस होय वेलोड्रोम एवं एरिना में ट्रैक साइकिलिंग, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और कलात्मक जिम्नास्टिक की स्पर्धाएँ आयोजित की गई।
  • राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आधिकारिक शुभंकर ‘फिनी’ (Finnie)था।
  • फिनी को यूनिकॉर्न के रूप में प्रस्तुत किया गया।
  • यूनिकॉर्न स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु है।
  • फिनी का नाम ग्लासगो के प्रसिद्ध फिनिस्टन क्रेन से प्रेरित था।
  • इसके निर्माण में ग्लासगो के 24 विद्यालयों के 76 बच्चों ने योगदान दिया।
  • इसके सींग की आकृति ग्लासगो की प्रसिद्ध ड्यूक ऑफ वेलिंगटन प्रतिमा पर रखे जाने वाले यातायात शंकु से प्रेरित थी।

प्रश्न – राष्ट्रमंडल खेल 2026 की अंतिम पदक तालिका के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. ऑस्ट्रेलिया प्रथम स्थान पर रहा।
2. इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहा।
3. कनाडा तीसरे स्थान पर रहा।
4. भारत पाँचवें स्थान पर रहा।
सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) सभी चार
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अंतिम पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया प्रथम स्थान पर रहा।
  • उसने 70 स्वर्ण, 45 रजत और 56 कांस्य सहित कुल 171 पदक जीते।
  • इंग्लैंड ने 29 स्वर्ण, 45 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 110 पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।
  • कनाडा 19 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य सहित 62 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया।
  • मेजबान स्कॉटलैंड ने भी कुल 39 पदक जीते थे और उसके स्वर्ण पदकों की संख्या भी 13 थी, किंतु भारत ने 17 रजत पदक जीते, जबकि स्कॉटलैंड के पास 9 रजत पदक थे, इसलिए पदक तालिका में भारत चौथे तथा स्कॉटलैंड पाँचवें स्थान पर रहा।
    प्रश्न – राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के मुक्केबाजी प्रदर्शन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. भारत ने मुक्केबाजी में कुल 10 पदक जीते।
  2. इनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल थे।
  3. भारत पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा।
  4. भारत ने मुक्केबाजी में कोई महिला स्वर्ण पदक नहीं जीता।
    सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • भारत को सबसे अधिक सफलता मुक्केबाजी में मिली।
  • भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक, जिनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत शामिल थे, अपने नाम किए।
  • पुरुष वर्ग में सचिन ने 60 किलोग्राम तथा अंकुश ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
  • महिला वर्ग में साक्षी ने 51 किलोग्राम, प्रीति ने 54 किलोग्राम, जैस्मिन ने 57 किलोग्राम, प्रिया ने 60 किलोग्राम तथा अरुंधति चौधरी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
  • जदुमणि सिंह मंदेंगबम, नरेंद्र तथा लवलीना बोरगोहेन ने रजत पदक जीते।
  • एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भारत ने कुल 16 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल थे।
  • दिलीप महादु गावित ने पुरुष 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • सोमन राणा ने पुरुष गोला फेंक एफ-57 तथा शर्मिला ने महिला गोला फेंक एफ-57 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • गुलवीर सिंह ने पुरुष 10,000 मीटर, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकाथ ने 100 मीटर टी-47, सर्वेश अनिल कुशारे ने ऊँची कूद, नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक, श्रीशंकर ने लंबी कूद, शुभम जुयाल ने गोला फेंक एफ-57 तथा प्रवीण चित्रवेल ने तिहरी कूद में रजत पदक जीते।
  • भारतीय खिलाड़ियों में गुलवीर सिंह ने 5,000 मीटर, तेजस्विन शंकर ने दशस्पर्धा, यशवीर सिंह ने भाला फेंक, सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने तिहरी कूद, सीमा ने चक्का फेंक तथा शिल्पा कंचुगराकोप्पलु शैला ने गोला फेंक एफ-57 में कांस्य पदक जीते।
  • जूडो में भारत ने कुल चार पदक जीते।
  • हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग तथा अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • ये राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत के पहले जूडो स्वर्ण पदक थे।
  • यामिनी मौर्य ने महिला 57 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रजत और उन्नति
  • शर्मा ने महिला 63 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • भारोत्तोलन में भारत ने कुल 8 पदक जीते, जिनमें 1 स्वर्ण, 6 रजत और 1
  • कांस्य पदक शामिल था।
  • मीराबाई चानू साइखोम ने महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • लवप्रीत सिंह, रिशिकांता सिंह चानाम्बम, राजा मुथुपांडी, वल्लूरी अजय बाबू, ज्ञानेश्वरी यादव और हरजिंदर कौर ने विभिन्न भार वर्गों में रजत पदक प्राप्त किए। – बिंद्यारानी देवी सोरोखैबम ने महिला 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • मेंस हेविवेट-पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की सबसे प्रमुख उपलब्धियों में मीराबाई चानू का प्रदर्शन शामिल रहा।
  • उन्होंने महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच में 85 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम तथा कुल 190 किलोग्राम भार उठाकर तीन राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाए।
  • इसके साथ ही उन्होंने लगातार अपना तीसरा राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक भी जीता।
  • दिलीप महादु गावित ने पुरुष 100 मीटर टी-47 स्पर्धा को 10.71 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने वर्ष 2022 में बने 10.94 सेकंड के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।
  • इसके साथ वे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पैरा खिलाड़ी भी बने।
  • भारोत्तोलन में रिशिकांता सिंह चानाम्बम ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग की स्नैच स्पर्धा में 121 किलोग्राम भार उठाकर नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने कुल 264 किलोग्राम भार के साथ रजत पदक जीता।
  • वल्लूरी अजय बाबू ने पुरुष 79 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच में 149 किलोग्राम भार उठाकर नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने कुल 330 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक प्राप्त किया।
  • लवप्रीत सिंह ने पुरुष 110 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की स्नैच स्पर्धा में 176 किलोग्राम भार उठाकर नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने कुल 388 किलोग्राम भार के साथ रजत पदक जीता।
  • भारत ने मुक्केबाजी में सात स्वर्ण पदक जीते।
  • यह किसी एक राष्ट्र द्वारा एक ही राष्ट्रमंडल खेल में जीते गए मुक्केबाजी स्वर्ण पदकों की सर्वाधिक संख्या बनी।
  • इसके साथ भारत पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा।
  • दक्षिण अफ्रीका के तैराक चैड ले क्लोस ने इन खेलों में तीन और पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपने कुल पदकों की संख्या 21 कर ली और वे राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर पहुँच गए।
  • वेल्स की एमा फिनुकेन एक ही राष्ट्रमंडल खेल में ट्रैक साइकिलिंग की चार स्प्रिंट स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
  • ऑस्ट्रेलिया की तारा नेलैंड ने महिला सी-4–5 वर्ग की 1000 मीटर समय-परीक्षण स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • 76 वर्ष की लुईस हॉस्किन्स पैरा लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास की सबसे अधिक आयु में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनीं।
  • ग्लासगो 2026 में रिकॉर्ड 47 पैरा पदक स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जो राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पैरा खेल कार्यक्रम था।
  • ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल, 2026 के उद्घाटन समारोह (23 जुलाई 2026) में भारत की ओर से मीराबाई चानू ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई, जबकि लवलीना बोरगोहेन बैटन वाहक थीं।
  • समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक जैस्मिन लैम्बोरिया थीं।
  • अगले शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल, 2030 का आयोजन अहमदाबाद, गुजरात, भारत में किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/india-commonwealth-games-2026-schedule

https://yas.gov.in/sites/default/files/Participation_of_India_2026.PDF