प्रश्न-राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम, इंग्लैंड में किया गया।
(ii) ऑस्ट्रेलिया कुल 178 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
(iii) भारत ने 22 स्वर्ण सहित कुल 61 पदक जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (ii),(iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 28 जुलाई, 2022 से 8 अगस्त, 2022 के मध्य 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम, इंग्लैंड में किया गया।




राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में भारतीय स्पर्ण पदक विजेता

भारतीय कांस्य पदक विजेता

भारतीय कांस्य पदक विजेता

विशेष तथ्य
- राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक एलेक्स यी (इंग्लैंड) ने पुरुषों की ट्रॉयथलान स्पर्धा में जीता।
- संकेत सरकगर बर्मिंघम में पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे, जिन्होंने पुरुषों की 55 किग्रा. भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- भारत की तरफ से पहला स्वर्ण पदक मीराबाई चानू ने महिलाओं की भारोत्तोलन स्पर्धा में जीता।
- जेरेमी लालरिनुंसा बर्मिंघम में शीर्ष पोडियम हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।
- सुधीर ने बर्मिंघम में पैरा-खेल में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
- बर्मिंघम में आयोजित इस राष्ट्रमंडल खेल में सबसे अधिक पदक ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैक्किओन (Emma Mckeon) ने जीते।
- एम्मा ने कुल 8 पदक (6 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीते।
- लॉन बॉक्स में भारतीय महिला एवं पुरुष टीम ने पहली बार पदक जीता है।
- तेजस्विन शंकर लंबी कूद स्पर्धा में पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- लॉन बॉल्स खिलाड़ी सुनील बहादुर (5 वर्ष) बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की तरफ से खेलने और पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जबकि अनहत सिंह (स्क्वैश) सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
- टेबल टेनिस में अंचल शरत कमल ने तीन स्वर्ण सहित कुल 4 पदक जीते।
- निशोनबाजी और तीरंदाजी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में शामिल नहीं थे।
- महिला भाला फेंक स्पर्धा में अन्नू रानी (कांस्य पदक) पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
- पुरुषों की त्रिकूद स्पर्धा में भारत ने पहली बार स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है।
- 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अविनाश साबले पदक जीतने पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- 10,000 मीटर पैदल चाल में पहली बार भारतीय पुरुष और महिला प्रतिभामियों ने पदक जीता हैं।
- सिंगापुर के टेबल टेनिस खिलाड़ी फेंग तिआनेवेई को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा खेल भावना हेतु डेविड डिक्सन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.birmingham2022.com/
https://thecgf.com/games/birmingham-2022
https://olympics.com/hi/news/commonwealth-games-2022-india-medals-tally