राष्‍ट्रपति द्वारा विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.5 मार्च, 2026 को राष्‍ट्रपति ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

  1. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  2. नंद किशोर यादव को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 3
    (c) .केवल 2 और 3 (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 5 मार्च, 2026 को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की
  • विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति इस प्रकार है –
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्यों का निर्वहन करेंगे।
  • लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/dr-krithi-k-karanth-wins-prestigious-conservation-award-in-london