राष्ट्रपति द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई पहल का शुभारंभ

प्रश्न – – ‘वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(a) यह पोर्टल वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, और लाभों की जानकारी एकीकृत रूप में प्रदान करेगा।
(b) इसका उद्देश्य डिजिटल समावेशन और गरिमापूर्ण जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
(c) यह पोर्टल केवल शहरी वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।
(d) यह पहल ‘अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम’ के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 मई, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ‘गरिमा के साथ वृद्धावस्था’ कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी पहलों का शुभारंभ किया।
  • इस आयोजन का उद्देश्य वृद्धजन समुदाय के प्रति सम्मान, संवेदना और जिम्मेदारी के मूल्यों को पुनर्स्थापित करना था।
  • राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में वरिष्ठ नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य लाभों, सेवाओं व कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
  • इससे डिजिटल समावेशन, स्वतंत्रता, सूचना की सुगमता और वरिष्ठजनों की गरिमामयी जीवन शैली को बढ़ावा मिलेगा।
  • राष्ट्रपति ने तवांग (अरुणाचल प्रदेश), वोखा (नागालैंड), वेल्लोर (तमिलनाडु), अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश) और नैनीताल (उत्तराखंड) में स्थित पांच नए वरिष्ठ नागरिक गृहों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • इसका उद्देश्य निर्बल व असहाय वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील व गरिमामय आवास की सुविधा उपलब्ध करना है।
  • ये पहल ‘अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम’ (MWPSC Act) के तहत संचालित हो रही है।
  • इसके अलावा ब्रह्माकुमारी संस्था के साथ समझौता – ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ।
  • इस समझौता – ज्ञापन का लक्ष्य: मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान, और आत्मिक संतुलन पर कार्यक्रमों के माध्यम से पीढ़ीगत संवाद को बढ़ाना तथा युवा और वृद्धजनों के बीच संवाद और परस्पर सम्मान के मूल्यों को बढ़ावा देना है।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्र्रीय वयोश्री योजना के तहत जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2126092