राष्ट्रपति द्वारा नए राज्यपालों की नियुक्ति

प्रश्न-1 सितंबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए राज्यपालों की नियुक्ति की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) कलराज मिश्र राजस्थान के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए।
(ii) भगत सिंह कोश्यारी गोवा के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए।
(iii) बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iv) आरिफ मोहम्मद खान को कर्नाटक का नया राज्यपाल बनाया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं-

(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iv)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 1 सितंबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, केरल एवं तेलंगाना में नए राज्यपालों को नियुक्त किया।
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र का स्थानांतरण कर उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • इस पद पर वह कल्याण सिंह का स्थान लेंगे।
  • भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • इस पद पर वह सी. विद्यासागर राव का स्थान लेंगे।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
  • वह कलराज मिश्र का स्थान लेंगे।
  • आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।
  • वह न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम का स्थान लेंगे।
  • डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • इस पद पर वह ई.एस. एल. नरसिम्हन का स्थान लेंगी।
  • उपरोक्त नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएंगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/hindirelease.aspx