राष्ट्रपति की चीन यात्रा

Visit of President to China

प्रश्न-24-27 मई, 2016 के दौरान राष्ट्रपति चीन की राजकीय यात्रा पर रहे। इससे पूर्व किस राष्ट्रपति ने चीन की राजकीय यात्रा की थी?
(a) प्रतिभा पाटिल
(b) के.आर. नारायणन
(c) शंकर दयाल शर्मा
(d) नीलम संजीव रेड्डी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24-27 मई, 2016 के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी चीन की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • इसके पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने मई, 2000 में चीन की राजकीय यात्रा की थी।
  • ज्ञातव्य है कि 1 अप्रैल, 1950 को भारत चीन, जनवादी गणराज्य के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला गैर-समाजवादी ब्लॉक का देश था।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 17 से 19 सितंबर, 2014 के दौरान भारत की राजकीय यात्रा संपन्न की थी।
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी चीन की यात्रा गुआंग्डोंग प्रांत की राजधानी ग्आंग्झू से शुरू की जो 1 खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला एक मात्र चीनी प्रांत है।
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भारत के पहले नेता हैं जिन्होंने गुआंग्झू की यात्रा की।
  • गुआंग्डोंग प्रांत द्विपक्षीय व्यापार में 20 प्रतिशत का योगदान करता है और चीन में रह रहे भारतीय नागरिकों की 40 प्रतिशत आबादी यहीं रहती है।
  • यहां उन्होंने भारत-चीन बिजनेस फोरम को संबोधित किया।
  • राष्ट्रपति ने ग्वांग्झू शहर के हुआलिन मंदिर का भी दौरा किया।
  • यह मंदिर छठी शताब्दी ईसवी में भारतीय बौद्ध भिक्षुओं के चीन आगमन का प्रतीक तथा दोनों देशों के बीच घनिष्ट सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संपर्कों का साक्ष्य है।
  • 26 मई, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बीजिंग में चीन जनवादी गणराज्य के ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली केकियांग तथा नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के अध्यक्ष झांग झियांग से मुलाकात की।
  • उन्होंने 26 मई, 2016 को चीन जनवादी गणराज्य में पेकिंग विश्वविद्यालय में भारत-चीन विश्वविद्यालय अध्यक्षों की गोलमेज में भाग लिया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=52190
http://mea.gov.in/outgoing-visit-info.htm?2/882/Visit+of+President+to+China+May+2427+2016#
http://mea.gov.in/Portal/ForeignRelation/China_Jan_2015_hi.pdf
http://mea.gov.in/outoging-visit-detail.htm?26847/Speech+by+President+at+Business+Event+in+Guangzhou
http://mea.gov.in/outoging-visit-detail-hi.htm?26831/Transcript+of+Media+Briefing+on+Presidents+forthcoming+visit+to+China+May+19+2016#