प्रश्न – – फरवरी 2026 में जारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ संबंधी दिशानिर्देशों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1. राष्ट्रगीत के सभी छह छंदों को आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई है।
- राष्ट्रगीत का अधिकृत संस्करण लगभग 3 मिनट 10 सेकंड की निर्धारित अवधि में प्रस्तुत किया जाएगा।
- यदि किसी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों का गायन हो, तो पहले राष्ट्रगान और उसके पश्चात राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया जाएगा।
- राष्ट्रपति या राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर राष्ट्रगीत का गायन या वादन अनिवार्य होगा।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 3
(c) केवल 2 और 4 (d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- फरवरी, 2026 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन और उसके सम्मान से संबंधित पहली बार विस्तृत एवं औपचारिक दिशानिर्देश जारी किए हैं।
- यह निर्णय इस ऐतिहासिक गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लिया गया है।
- इससे पूर्व राष्ट्रगीत के संबंध में व्यवहारिक परंपराएँ तो प्रचलित थीं, किंतु कोई स्पष्ट एवं समग्र प्रशासनिक मार्गदर्शिका उपलब्ध नहीं थी।
- नए दिशानिर्देशों के अनुसार अब राष्ट्रगीत के सभी छह छंदों को आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई है।
- अब तक सामान्यतः केवल पहले दो छंद ही औपचारिक आयोजनों में गाए जाते थे।
- सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रगीत का अधिकृत संस्करण लगभग 3 मिनट 10 सेकंड की निर्धारित अवधि में प्रस्तुत किया जाएगा।
- इससे प्रस्तुति की एकरूपता और गरिमा सुनिश्चित होगी।
- यदि किसी औपचारिक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ दोनों का गायन या वादन होना है, तो पहले राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया जाएगा और उसके पश्चात राष्ट्रगान।
- इस क्रम का उद्देश्य दोनों राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान बनाए रखना है।
- निर्देशों के अनुसार जब भी राष्ट्रगीत का आधिकारिक संस्करण गाया या बजाया जाएगा, वहाँ उपस्थित सभी व्यक्तियों का सावधान मुद्रा में खड़ा होना अनिवार्य होगा।
- हालांकि यदि राष्ट्रगीत किसी फिल्म, डॉक्यूमेंट्री या समाचार रील का हिस्सा हो, तो दर्शकों के लिए खड़ा होना अनिवार्य नहीं माना गया है।
- यह व्यवस्था व्यावहारिकता और संदर्भ-विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
- देश के सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने दिन की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगीत गायन से करें।
- इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति या राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान, नागरिक सम्मान समारोहों, तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर राष्ट्रगीत का गायन या वादन अनिवार्य होगा।
- राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संबोधन (आकाशवाणी एवं दूरदर्शन) से ठीक पहले और बाद में भी इसका वादन किया जाएगा।
- यदि राष्ट्रगीत किसी बैंड द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, तो उसके प्रारंभ से पूर्व सात धीमी चाल वाले ड्रमरोल बजाना आवश्यक होगा, जिससे उपस्थित लोगों को गीत के प्रारंभ की सूचना मिल सके।
- राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी, और यह उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ (1882) में प्रकाशित हुआ।
- 24 जनवरी,1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रगान के समान सम्मान प्रदान करते हुए राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता दी।
- यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना का प्रेरक स्रोत रहा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/centre-issues-guidelines-for-rendition-of-national-song-vande-mataram