राड-500

Iran Unveils Raad-500

प्रश्न-फरवरी, 2020 में, ईरान ने एक नई लघु-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, राड-500 का अनावरण किया। इस संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर, उनकी सत्यता की पहचान करें-
(1) यह जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
(2) इसका उपयोग अंतरिक्ष प्रक्षेपण यानों के लिए भी हो सकेगा।
(3) इसे ईरान के पूर्व सेना प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को समर्पित किया गया।
(4) मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मृत्यु तेहरान में एक अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान हुई थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
कूटः

(a) 1, 2 और 3
(b) 2 और 3
(c) 1, 2 और 4
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9  फरवरी, 2020 को ईरान ने एक नई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘राड-500’ (Raad-500) का अनावरण किया।
  • इसे ईरान के पूर्व सेना प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को समर्पित किया गया है।
  • ध्यातव्य है कि ईरान के पूर्व प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को 3 जनवरी, 2020 को बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था।
  • राड-500 (थंडर) जमीन-से-जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टि मिसाइल है, जिसकी रेंज 500 किलोमीटर है।
  • इससे पूर्व ईरान ने फतेह-110 बैलिस्टिक मिसाइल को वर्ष 2002 में सार्वजनिक किया था, जिसकी रेंज 300 किलोमीटर है।
  • राड-500 मिसाइल का उपयोग अंतरिक्ष प्रक्षेपण यानों के लिए भी हो सकेगा।
  • ‘राड-500’ मिसाइल में उपग्रह को निम्न कक्षा तक पहुंचाने वाला ‘जुहैर’ नाम का इंजन लगा है, जो मिसाइल को गति प्रदान करेगा।

लेखक-अमित शुक्ला

संबंधित लिंक भी देखें…

https://missilethreat.csis.org/iran-unveils-new-ballistic-missile/

https://defense-update.com/20200209_raad500.html