प्रश्न-हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता राजेश विवेक का निधन हो गया। उनकी पहली फिल्म कौन थी?
(a) जुनून
(b) अग्निपथ
(c) कच्चे आगे
(d) स्वदेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 14 जनवरी, 2016 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजेश विवेक का हैदराबाद में शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
- वे 66 वर्ष के थे।
- वे श्याम बेनेगल की 1978 में आई फिल्म ‘जुनून’ से पर्दे पर आए थे।
- उन्होंने लगान, स्वदेश, अग्निपथ, सन ऑफ सरदार, कच्चे धागे, बंटी और बबली जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
- उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’, ‘भारत एक खोज’ और ‘अघोरी’ में भी काम किया था।
- उन्होंने प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक महाभारत में महर्षि वेदव्यास की भूमिका निभाई थी।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://rajesh-vivek.tributes.in/
https://en.wikipedia.org/wiki/Rajesh_Vivek