राजिंदर पुरी

प्रश्न- अभी हाल में 15 फरवरी, 2015 को राजिंदर पुरी का दिल्ली में निधन हो गया। वे किससे संबंधित हैं-
(a) कार्टूनिस्ट
(b) राजनीतिक
(c) लेखक
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 फरवरी, 2015 को वयोवृद्ध पत्रकार एवं कार्टूनिस्ट राजिंदर पुरी का दिल्ली में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।
  • राजिंदर पुरी का जन्म 20 सितंबर, 1934 को करांची में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है।
  • ध्यातव्य हो कि राजिंदर पुरी कार्टूनिस्ट होने के साथ-साथ राजनीतिक कार्यकर्ता भी थे।
  • वर्ष 1956-57 तक इन्होंने स्टेट्समैन के लिए कार्टून चित्र बनाए। उसके बाद वर्ष 1958-59 तक लंदन में द गार्जियन और ग्लास्गो हेराल्ड के लिए कार्य किया।
  • वर्ष 1959-67 तक पुरी ने भारत में हिंस्दुस्तान टाइम्स के लिए कार्टूनिस्ट का कार्य किया।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1977 में पुरी जनता पार्टी के संस्थापक महासचिव बने।
  • इनकी कुछ पुस्तकें-भारत 1969 अ काइसिस ऑफ कन्शाइंस, इंडिया द वेस्टेड ईयर्स 1969-1975, गवर्नमेंट दैट वर्क एंड हाऊ, रिकवरी ऑफ इंडिया, इत्यादि हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://rajinderpuri.wordpress.com/
http://cartoonacademy.blogspot.in/2015/02/rajinder-puri-passes-away_18.html
http://en.wikipedia.org/wiki/Rajinder_Puri