राजाजी उत्सव- 2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन और कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन राजाजी उत्सव के तहत 24 फरवरी से 1 मार्च, 2026 तक अमृत उद्यान, राष्ट्रपति भवन ,नई दिल्ली में किया गया।
  2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम और एकमात्र भारतीय गवर्नर जनरल थे
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 24 फरवरी से 1 मार्च, 2026 तक राजाजी उत्सव का आयोजन अमृत उद्यान, राष्ट्रपति भवन ,नई दिल्ली में किया गया।
  • यह उत्सव चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन और कार्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी है
  • उल्लेखनीय है की चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम और एकमात्र भारतीय गवर्नर जनरल थे
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 23 फरवरी, 2026 को राष्ट्रपति भवन में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अशोक मंडप के पास स्थित भव्य सीढ़ी पर स्थापित सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा ने एडविन लुटियंस की प्रतिमा का स्थान लिया है।
  • एडविन लुटियंस (Sir Edwin Landseer Lutyens) एक प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार (Architect) थे
  • इन्होंने भारत की नई राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) की वास्तुकला को डिज़ाइन किया।
  • उनका नाम विशेष रूप से राष्ट्रपति भवन और लुटियंस दिल्ली के निर्माण से जुड़ा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2231908&reg=3&lang=2

https://ddnews.gov.in/en/pm-modi-announces-rajaji-utsav-at-rashtrapati-bhavan-on-feb-23-statue-of-c-rajagopalachari-to-replace-colonial-era-symbol