प्रश्न – राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक‚ 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 21 मार्च‚ 2023 को यह विधेयक राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित किया गया।
(b) राज्य सरकार ने सभी सदस्यों के सुझाव पर इस विधेयक को मंत्रिमंडलीय समिति के पास भेजा था।
(c) इस विधेयक में इमरजेंसी में इलाज का खर्चा संबंधित मरीज द्वारा वहन नहीं करने की स्थिति में पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा किए जाने का प्रावधान है।
(d) जिन बड़े अस्पतालों को राज्य सरकार द्वारा रियायती दर पर जमीनें उपलब्ध कराई गई हैं‚ उन्हें इस विधेयक अंतर्गत जोड़ने का प्रावधान किया गया है।
उत्तर – (b)

- राज्य सरकार द्वारा सभी सदस्यों के सुझाव के आधार पर इस विधेयक को प्रवर समति को भेजा गया था।
- इस विधेयक में सभी सदस्यों एवं चिकित्सकों के सुझाव शामिल किए गए हैं।

- इस विधेयक के तहत राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण लॉजिस्टिकल शिकायत का भी गठन किया गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://hi.prsindia.org/bills/states/the-rajasthan-right-to-health-bill-2022-3846