राजस्थान में महिला संचालित बैंक की स्थापना हेतु समझौता

प्रश्न – 25 जुलाई, 2022 को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने राज्‍य में पूर्णत: महिला संचालित सहकारी बैंक की स्थापना हेतु किस राज्‍य सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
(a) केरल
(b) तेलंगाना
(c) आंध्र प्रदेश
(d) कर्नाटक
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • 25 जुलाई, 2022 को स्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (राजीविका) ने राज्‍य में पूर्णत: महिला संचालित सहकारी बैंक की स्थापना करने हेतु तेलंगाना सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इस पूर्णत: महिला संचालित सहकारी बैंक का नाम ‘राजस्थान महिला निधि’ होगा।
  • उल्‍लेखनीय है, कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट भाषण के दौरान राज्‍य में पूर्णत: महिलाओं द्वारा संचालित बैंक की स्थापना की घोषणा की थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/other-states/first-all-women-run-cooperative-bank-coming-up-in-rajasthan/article65686496.ece