राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट

प्रश्न – दिसंबर 2025 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा ‘राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ (आरआईआईटी) को इनविट (InvIT) के रूप में पंजीकरण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस संदर्भ में सही नहीं है?
(a) आरआईआईटी का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की क्षमता को बढ़ाना है।
(b) आरआईआईटी को अगले बारह महीनों के भीतर सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।
(c) आरआईआईटी मुख्य रूप से खुदरा और घरेलू निवेशकों को लक्षित करेगा।
(d) आरआईआईटी को निदेशकों की नियुक्ति, वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने और नियामक अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 दिसंबर, 2025 को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ (आरआईआईटी) को इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) के रूप में पंजीकृत करने को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की।
  • अगले छह महीनों के दौरान विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद इसे अंतिम मंजूरी मिल जाएगी।
  • अंतिम पंजीकरण सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, आरआईआईटी को अगले छह महीनों में कुछ विशिष्ट शर्तों को पूरा करना होगा।
  • इन शर्तों में निदेशकों की नियुक्ति, अपेक्षित वित्तीय विवरण प्रस्तुत करना और अन्य नियामक आवश्यकताओं का अनुपालन शामिल है।
  • इनविट का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों की मुद्रीकरण क्षमता को खोलना है, साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला, दीर्घकालिक निवेश साधन तैयार करना है, जो मुख्य रूप से खुदरा और घरेलू निवेशकों को लक्षित करेगा।
  • आरआईआईएमपीएल की स्थापना एक सहयोगी उद्यम के रूप में की गई है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एनएबीएफआईडी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक सहित प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों की इक्विटी भागीदारी है।
  • सेबी के इनविट नियमों के साथ पूरी तरह संरेखित, सार्वजनिक इनविट ढांचा पारदर्शिता, मजबूत निवेशक सुरक्षा तंत्र, सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग और अनुपालन मानकों को सुनिश्चित करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2199533&reg=3&lang=2

https://ddnews.gov.in/nhai-launches-riimpl-to-take-forward-public-invit-initiative