राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड

प्रश्न – राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड (आरआईआईएमपीएल) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 20 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मुंबई में राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ किया।
  2. आरआईआईएमपीएल को देश के प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों की साझेदारी से तैयार किया गया है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 20 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मुंबई में राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ किया।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्ति के मौद्रीकरण को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास में निवेश के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनएचएआई ‘राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT)’ को एक सार्वजनिक इनविट के रूप में स्थापित करने की प्रक्रिया में है।
  • इस पहल के हिस्से के रूप में, एनएचएआई ने प्रस्तावित इनविट के लिए इंवेस्टमेंट मैनेजर कंपनी के रूप में ‘राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड (आरआईआईएमपीएल)’ का गठन किया है।
  • आरआईआईएमपीएल को देश के प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों की साझेदारी से तैयार किया गया है।
  • इसमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एनएबीएफआईडी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक सहित प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों की इक्विटी भागीदारी है।
  • इस संयुक्त पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों की आर्थिक क्षमता को खोलना और देश के खुदरा निवेशकों के लिए विश्वसनीय, दीर्घकालिक निवेश उत्पाद उपलब्ध कराना है।
  • आरआईआईएमपीएल का संचालन ढांचा पूरी तरह सेबी के इनविट विनियमों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
  • कंपनी का जोर पारदर्शिता,निवेशक सुरक्षा,सुदृढ़ गवर्नेंस,और उच्च स्तरीय रिपोर्टिंग व कंप्लायंस मॉडल पर रहेगा।
  • खुदरा और सार्वजनिक निवेशकों के लिए इनविट यूनिट्स का पहला निर्गम फरवरी 2026 में प्रस्तावित है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने परिसंपत्ति मुद्रीकरण में एक मजबूत कीर्तिमान स्थापित किया है।
  • हाल के वर्षों में, टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर (टीओटी) मॉडल के माध्यम से 48,995 करोड़ रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का सफलतापूर्वक मुद्रीकरण किया है और – निजी इनविट के चार दौरों में लगभग 43,638 करोड़ रुपये जुटाए हैं, इससे प्रमुख घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशक आकर्षित हुए हैं।
  • अगले 3-5 वर्षों में, लगभग 1,500 किलोमीटर पूर्ण और चालू राष्ट्रीय राजमार्गों को सार्वजनिक इनविट में शामिल किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/money/markets/nhai-launches-raajmarg-infra-investment-managers-for-highway-monetization/ar-AA1QObvk