राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार, 2018

प्रश्न-हाल ही में किस मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार दिया गया?
(a) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
(b) विद्युत मंत्रालय
(c) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(d) रेल मंत्रालय
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 14 सितंबर, 2018 को रेल मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • रेल मंत्रालय को यह पुरस्कार राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया-नायडू द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दिया गया।
  • रेल मंत्रालय की ओर से सचिव, रेलवे बोर्ड रंजनेश सहाय द्वारा यह पुरस्कार ग्रहण किया गया।
  • यह पुरस्कार राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=75191
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/hindusthan+samachar-epaper-hindusam/rel+mantralay+ko+rajabhasha+kirti+puraskar+ke+tahat+mila+pratham+puraskar-newsid-96925300