प्रश्न-26 सितंबर‚ 2021 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस रशियन ग्रैंड प्रिक्स‚ 2021 का खिताब किसने जीता है?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) मैक्स वर्सटाप्पेन
(c) कार्लोस सेंज जूनियर
(d) डेनियल रिकियार्डो
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 24-26 सितंबर‚ 2021 तक फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप सत्र‚ 2021 की 15 वीं कार रेस रशियन ग्रैंड प्रिक्स‚ 2021 सोची‚ रूस में संपन्न हुई।
- प्रतियोगिता परिणाम-
- विजेता-लुईस हैमिल्टन (यू.के.) टीम-मर्सिडीज
- दूसरा स्थान-मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स)‚ टीम-रेडबुल
- तीसरा स्थान-कार्लोस सेंज जूनियर (स्पेन)‚ टीम-फेरारी
- इस रेस को जीतने के साथ ही हैमिल्टन 100 फॉर्मूला वन कार रेस जीतने वाले पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर बन गए हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/en/results.html/2021/races/1077/russia/race-result.html