प्रश्न – रविचंद्रन अश्विन के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कॅरियर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) अश्विन ने आईपीएल में कुल 221 मैच खेले और 187 विकेट लिए।
(b) वर्ष 2010 और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत में वह टीम का हिस्सा रहे।
(c) वर्ष 2017 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कप्तान के रूप में पदार्पण किया।
(d) वर्ष 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने एक अर्धशतक बनाया था।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अगस्त, 2025 को भारतीय ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने 38 वर्ष की आयु में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा की।
- जिससे टूर्नामेंट में उनके 16 साल के शानदार सफर का अंत हो गया है।
- अश्विन ने 221 आईपीएल मैचों में 7.20 की इकॉनमी से 187 विकेट लिए और लीग के इतिहास में पांचवें सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के रूप में अपना कॅरियर समाप्त किया।
- वर्ष 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल में पदार्पण करने वाले अश्विन वर्ष 2010 और वर्ष 2011 में खिताब जीतने वाली सीएसके का हिस्सा थे।
- वर्ष 2010 में जब सीएसके ने अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग जीती थी, तब भी वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।
- वर्ष 2016 में उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में स्थानांतरित कर दिया गया।
- चोट के कारण 2017 सीज़न से बाहर रहने के बाद, उन्होंने वर्ष 2018 और वर्ष 2019 में पंजाब किंग्स के आक्रमण का नेतृत्व किया।
- वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला और फिर राजस्थान रॉयल्स के साथ तीन सीज़न खेले।
- वर्ष 2025 में, अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स में वापस लौटे, हालांकि मौके सीमित थे।
- उन्होंने नौ मैचों में हिस्सा लिया और 9.12 की इकॉनमी से सात विकेट लिए।
- अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन्स का नेतृत्व करते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/sports/cricket/r-ashwin-announces-retirement-from-ipl-10213900