रणजी ट्रॉफी‚ 2023-24

प्रश्न – रणजी ट्रॉफी‚ 2023-24 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 5 जनवरी‚ 2024 से 14 मार्च‚ 2024 तक रणजी ट्रॉफी‚ 2023-24 आयोजित हुई।
(ii) फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ को पराजित कर रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है।
(iii) मुंबई के तनुश कोटियान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए हैं।
(iv) इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 53 विकेट तमिलनाडु के अजिथ राम ने लिए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से पराजित कर खिताब जीता है।
  • इससे पहले अंतिम बार मुंबई ने 2015-16 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।
  • 19 वर्षीय मुशीर खान मुंबई के लिए फाइनल मुकाबले में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
  • फाइनल में तनुश कोटियान ने मुंबई की तरफ से कुल 7 विकेट लिए।
  • मुंबई रणजी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे और विदर्भ रणजी टीम के कप्तान अक्षय वाडकर थे।
  • इस सत्र में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत मध्य प्रदेश ने पुडुचेरी को 319 रन से पराजित कर हासिल की।

लेखक -विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://m.cricbuzz.com/cricket-series/6725/ranji-trophy-2023-24/matches

https://www.espncricinfo.com/series/ranji-trophy-2023-24-1383414