रणजी ट्रॉफी‚ 2021-2022

प्रश्न-रणजी ट्रॉफी 2021-2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) रणजी ट्रॉफी‚ 2021-2022 का खिताब मध्य प्रदेश ने मुंबई को पराजित कर पहली बार जीता है।
(b) इस रणजी सत्र में मुंबई के गेंदबाज शम्स मुलानी ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
(c) इस रणजी सत्र में सर्वाधिक रन (982 रन) मुंबई के सरफराज खान ने बनाए।
(d) बिहार के सकीबुल हसन ने इस सत्र में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (341रन) बनाया।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी‚ 2022 से 26 जून‚ 2022 के मध्य भारत की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी‚ 2021-2022 संपन्न हुई।
  • संस्करण-87वां
  • फाइनल मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम‚ बंगलुरु में खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट जीत लिया।
  • फाइनल में पहली पारी में शतक लगाने वाले मध्य प्रदेश के बल्लेबाज शुभम एस. शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
  • मध्य प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 10 विकेट से और सेमीफाइनल में बंगाल को 174 रन से पराजित किया।
  • फाइनल मुकाबले में पहली पारी में मध्य प्रदेश के तीन बल्लेबाजों-यश दुबे ने 133 रन‚ शुभम शर्मा ने 116 रन और रजत पाटीदार ने 122 रन बनाए।
  • मध्य प्रदेश टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव और मुंबई टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ थे।
  • इस रणजी सत्र में सर्वाधिक रन (982 रन) मुंबई के सरफराज खान ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट (45 विकेट) मुंबई के गेंदबाज शम्स मुलानी ने लिए।
  • बिहार के सकीबुल हसन ने इस सत्र में सर्वाधिक व्यकितगत स्कोर (341 रन) बनाया।
  • सर्वाधिक शतक (5 शतक) नगालैंड के बल्लेबाज चेतन बिष्ट ने बनाया।
  • सर्वाधिक अर्धशतक (7 अर्धशतक) मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार ने बनाए।
  • इस सत्र में सर्वाधिक 19 छक्के मुंबई के सरफराज खान ने लगाए।
  • इस सत्र में सर्वाधिक 6 बार 5 विकेट मुंबई के शम्स मुलानी ने लिए।
  • सर्वाधिक 2 बार 10 विकेट भी मुंबई के ही शम्स मुलानी ने प्राप्त किया।
  • सर्वाधिक कैच (6 मैचों में 19 कैच) मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार ने लिए।
  • इस सत्र में सर्वाधिक स्कोर (880 रन) झारखंड ने कोलकाता में नगालैंड के विरूद्ध बनाया गया।
  • मध्य प्रदेश टीम के कोच चंद्रकांत पंडित थे।
  • बिहार के सकीबुल गनी प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पदार्पण मैच में तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • उल्लेखनीय है कि मुंबई ने सर्वाधिक 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता हैं
  • एक सत्र में रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक क्रिकेट लेने का रिकॉर्ड बिहार के स्पिनर आशुतोष अमन के नाम है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/series/ranji-trophy-2021-22-2022-1280196