प्रश्न – रग्बी प्रीमियर लीग, 2025 के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) रग्बी प्रीमियर लीग, 2025 का पहला संस्करण भारत में आयोजित किया गया था।
(b) इस लीग में कुल छह टीमों ने भाग लिया और सभी मैच चेन्नई में आयोजित हुए।
(c) चेन्नई बुल्स ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली रेड्ज़ को पराजित कर खिताब जीता।
(d) बंगलुरू ब्रेवहार्ट्स के फिलिप वोकोरच को “सीज़न का उभरता हुआ खिलाड़ी” चुना गया।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 – 29 जून, 2025 तक रग्बी प्रीमियर लीग, 2025 (पहला संस्करण) का आयोजन भारत में किया गया।
- सभी मैच मुंबई फुटबॉल एरिना, मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किए गए।
- पहले संस्करण में छह टीमों – बंगलुरू ब्रेवहार्ट्स , चेन्नई बुल्स , दिल्ली रेड्ज़ , हैदराबाद हीरोज , कलिंगा ब्लैक टाइगर्स और मुंबई ड्रीमर्स ने भाग लिया।
- टीमों ने 15 दिनों में 34 मैचों के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की।
- फाइनल मुकाबले में चेन्नई बुल्स ने दिल्ली रेड्ज को हराकर खिताब जीत लिया।
- हैदराबाद हीरोज ने बंगलुरू ब्रेवहार्ट्स को हराकर तीसरे स्थान पर रहा।
- टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चेन्नई बुल्स के वा’आ अपेलु मालिको को चुना गया।
- बंगलुरू ब्रेवहार्ट्स के फिलिप वोकोरच को सीज़न का उभरता हुआ खिलाड़ी चुना गया।
- हैदराबाद हीरोज के जावेद हुसैन सीज़न के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी चुने गए।
- चेन्नई बुल्स के कप्तान एलेक्स डेविस थे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.rugbypremierleague.in
https://www.olympics.com/en/news/rugby-premier-league-2025-final-chennai-bulls-vs-delhi-redz-report