रक्षा मंत्रालय – भारत डायनामिक्स लिमिटेड के मध्य समझौता

प्रश्न – 13 नवंबर, 2025 को रक्षा मंत्रालय ने ‘खरीद (भारतीय)’ श्रेणी के तहत कितनी राशि की कुल लागत से आईएनवीएआर एंटी-टैंक मिसाइलों की खरीद के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए?
(a) 1,550 करोड़ रुपये
(b) 2,095.70 करोड़ रुपये
(c) 3,120 करोड़ रुपये
(d) 4,250 करोड़ रुपये
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 नवंबर, 2025 को रक्षा मंत्रालय ने ‘खरीद (भारतीय)’ श्रेणी के तहत 2,095.70 करोड़ रुपये की कुल लागत से आईएनवीएआर एंटी-टैंक मिसाइलों की खरीद के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • इस अनुबंध पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और बीडीएल के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।
  • आईएनवीएआर एंटी-टैंक मिसाइलों की खरीद से भारतीय सेना की बख्तरबंद रेजिमेंटों में तैनात मुख्य टैंक टी-90 की प्रभावशीलता और मारक-क्षमता दोनों में निर्णायक सुधार होगा।
  • आईएनवीएआर मिसाइल एक लेजर-गाइडेड, उच्च-सटीकता वाली एंटी-टैंक मिसाइल है, जिसे कठिन से कठिन लक्ष्यों को भेदने के लिए तैयार किया गया है। – इसका डिज़ाइन ऐसे परिदृश्यों में भी सटीक लक्ष्य सुनिश्चित करता है जहाँ दृश्यता कम हो, लक्ष्य गतिशील हों या युद्धक्षेत्र जटिल परिस्थितियों से भरा हो।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2189803

https://www.newsonair.gov.in/hi/defence-ministry-signs-agreement-with-bharat-dynamics-limited-for-procurement-of-invar-anti-tank-missiles1303814