रक्षा मंत्रालय द्वारा हथियारों की खरीद हेतु अनुबंध

प्रश्न-21 अक्टूबर‚ 2021 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए हथियारों की खरीद हेतु अमेरिका के साथ कितनी राशि के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?
(a) 350 करोड़ रुपये
(b) 375 करोड़ रुपये
(c) 415 करोड़ रुपये
(d) 423 करोड़ रुपये
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 21 अक्टूबर‚ 2021 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए हथियारों की खरीद हेतु अमेरिका के साथ 423 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
  • इस अनुबंध के तहत रक्षा मंत्रालय अमेरिका से एमके 54 टॉरपीडो और एक्सपेंडेबल (शैफ एंड फ्लेयर्स) खरीदेगा।
  • यह हथियार पी-8I एयरक्राफ्ट के अंग हैं।
  • इन हथियारों का उपयोग लंबी दूरी की समुद्री निगरानी‚ पनडुब्बीरोधी युद्ध और सरफेस-रोधी युद्ध (एएसवी) के लिए किया जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1765825