प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 9 मार्च, 2026 को रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा रक्षा मंत्रालय के सुरक्षा निर्देश नई नियमावली 2026 का विमोचन किया।
- नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित एक समारोह के दौरान इस नियमावली को जारी किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 मार्च, 2026 को रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा रक्षा मंत्रालय के सुरक्षा निर्देश नई नियमावली 2026 का विमोचन किया गया।
- उल्लेखनीय है की नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित एक समारोह के दौरान इस नियमावली को जारी किया गया।
- यह नियमावली सुरक्षा दिशानिर्देशों की रूपरेखा प्रस्तुत करने वाला एक व्यापक दस्तावेज है, जिसे बदलते सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर अद्यतन किया जाएगा।
- रक्षा सचिव द्वारा अपने संबोधन में उभरते खतरों और बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच सुरक्षा अनुशासन का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
- श्री राजेश कुमार सिंह ने इन विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देशों को तैयार करने में मंत्रालय के सुरक्षा कार्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नया नियमावली मंत्रालय के सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करेगा।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2237034®=3&lang=2#:~:text=Ministry%20of%20Defence%20releases%20Manual%20of%20Security%20Instructions%202026&text=Defence%20Secretary%20Shri%20Rajesh%20Kumar,Delhi%20on%20March%2009%2C%202026.