प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा इंटरनेट से जुड़े सभी कंप्यूटरों में माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) को एक नए ओएस ‘माया’ के साथ बदलने का फैसला किया है।
(ii) माया ओएस में विंडोज की तरह इंटरफेस और सभी कार्यक्षमताएं हैं‚ और उपयोगकर्ताओं को इससे बदलाव के दौरान ज्यादा अंतर महसूस नहीं होगा।
निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –


- रक्षा मंत्रालय के अनुसार ‘माया ओएस’ को शीघ्र ही भारतीय सशस्त्र बलों की अन्य शाखाओं‚ जैसे-थल सेना‚ और वायुसेना में भी अपनाया जाएगा‚ क्योंकि उन्होंने पहले ही ओएस की जांच और मूल्यांकन कर लिया है।
- ‘माया’ मैलवेयर हमलों और अन्य साइबर हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है‚ जो कि जांच से सिद्ध हो चुका है।
लेखक – नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…