प्रश्न – रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ क्यों घोषित किया है?
(a) इसका उद्देश्य सैनिकों की संख्या में वृद्धि करना है।
(b) इसका उद्देश्य सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए एकीकृत सैन्य कमान शुरू करना है।
(c) इसका उद्देश्य केवल शांति स्थापना मिशन पर ध्यान केंद्रित करना है।
(d) इसका उद्देश्य युद्ध के लिए तैयार बलों का आकार घटाना है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ घोषित किया है।
- इसका उद्देश्य सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए एकीकृत सैन्य कमान शुरू करना और सेना को तकनीकी रूप से उन्नत और युद्ध के लिए तैयार बल में बदलना है।
- व्यापक उद्देश्य रक्षा अधिग्रहण प्रक्रियाओं को सरल और समयबद्ध बनाना, प्रमुख हितधारकों के बीच गहन सहयोग सुनिश्चित करना, बाधाओं को दूर करना, अक्षमताओं को समाप्त करना और संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करना है।
- वर्ष 2025 में साइबर और अंतरिक्ष जैसे नए क्षेत्रों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ‘मशीन लर्निंग’, ‘हाइपरसोनिक’ और ‘रोबोटिक्स’ जैसी उभरती टेक्नोलाजी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- अंतर-सेवा सहयोग एवं प्रशिक्षण के माध्यम से परिचालन आवश्यकताओं और संयुक्त परिचालन क्षमताओं की साझा समझ विकसित की जाएगी।
- रक्षा क्षेत्र और असैन्य उद्योगों के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण व ज्ञान साझाकरण को सुविधाजनक बनाया जाएगा तथा व्यापार को आसान बनाकर सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
- भारत को रक्षा उत्पादों के एक विश्वसनीय निर्यातक के रूप में स्थापित किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…