योनेक्स स्विस ओपन, 2026

प्रश्न – 15 मार्च, 2026 को संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स स्विस ओपन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब अल्वी फरहान ( इंडोनेशिया) ने जीता है।
2.महिला एकल का खिताब सुपनिडा कटेथोंग (थाईलैंड) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10-15 मार्च, 2026 के मध्य BWF वर्ल्ड टूर, 2026 की बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स स्विस ओपन, 2026 बेसल, स्विटजरलैंड में आयोजित हुई।
  • प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –
  • पुरुष एकल
  • विजेता- युशी तनाका (जापान)
  • उपविजेता-अल्वी फरहान ( इंडोनेशिया)
  • महिला एकल
  • विजेता- सुपनिग कटेथोंग (थाईलैंड)
  • उपविजेता– पुत्री कुसुमा वर्दानी (इंडोनेशिया)
  • पुरुष युगल
  • विजेता- ली फांग-चिह और ली फांग-सेन (दोनों ताइवान)
  • उपविजेता-डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड (दोनों डेनमार्क)
  • महिला युगल
  • विजेता-ली यिजिंग वांग यिडुओ (दोनों चीन)
  • उपविजेता-जिया यि फान और झांग शु क्सियन (दोनों चीन)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता- चेंग जिंग और झांग ची (दोनों चीन)
  • उपविजेता-झू यि जुन और ली कियान (दोनों चीन)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://badmintonworldtour.com/event/2026-swiss-open/