योनेक्स जर्मन ओपन, 2025

प्रश्न – 2 मार्च, 2025 को संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स जर्मन ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब लोह कीन येव (सिंगापुर) ने जीता है।
2.महिला एकल का खिताब येओ जिया मिन (सिंगापुर) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 फरवरी, 2025 से 2 मार्च, 2025 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स जर्मन ओपन, 2025 मुल्हेम एन डेर रूहर, जर्मनी में आयोजित हुआ।
  • यह BWF वर्ल्ड टूर, 2025 का टूर्नामेंट है।
  • प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –
  • पुरुष एकल
  • विजेता- विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क)
  • उपविजेता-लोह कीन येव (सिंगापुर)
  • महिला एकल
  • विजेता- येओ जिया मिन (सिंगापुर)
  • उपविजेता- गुयेन थुय लिन्ह (वियतनाम)
  • पुरुष युगल
  • विजेता- किम वोन-हो और सेओ सेउंग-जे (दोनों दक्षिण कोरिया)
  • उपविजेता-क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव (दोनों फ्रांस)
  • महिला युगल
  • विजेता-मिजुकी ओटेक और मियु ताकाहाशी (दोनों जापान)
  • उपविजेता-गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफनी स्टोएवा (दोनों बुल्गारिया)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता-रॉबिन टेबेलिंग (नीदरलैंड्स) और एलेक्जेंड्रा बोजे (डेनमार्क)
  • उपविजेता-रेहान नौफ़ल कुशारजंतो और ग्लोरिया इमानुएल विदजाजा (दोनों इंडोनेशिया)

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/5242/yonex-german-open-2025/overview

https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/5242/yonex-german-open-2025/results/draw/ws