यूरोपियन गोल्डन शू पुरस्कार

प्रश्न-सत्र 2017-18 में किस खिलाड़ी ने यूरोपियन गोल्डन शू पुरस्कार जीता?
(a) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(b) लियोनेल मेसी
(c) मोहम्मद सलाह
(d) लुईस सुआरेज
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2018 में लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड पांचवी बार यूरोपियन गोल्डन शू पुरस्कार जीता।
  • मेसी ने यूरोपियन लीग में सत्र 2017-18 में सर्वाधिक 34 गोल किए।
  • विगत वर्ष सत्र 2016-17 में सर्वाधिक 37 गोल कर यह पुरस्कार जीता था।
  • मेसी ने इससे पूर्व यह पुरस्कार सत्र 2009-10, 2011-12, 2012-13 और 2016-17 में जीता था।
  • यूरोपियन लीग में मेसी एफसी बार्सिलोना टीम से जुड़े हुए हैं।
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो (रियल मैड्रिड) ने 4 बार यह पुरस्कार जीता है।
  • यह पुरस्कार यूरोप की शीर्ष लीगों में पिछले सत्र में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि यूरोपियन लीग में सत्र 2017-18 में मोहम्मद सलाह (लीवर पूल) ने 32 गोल किए।

संबंधित लिंक
https://www.hindustantimes.com/football/lionel-messi-wins-european-golden-shoe-for-the-fifth-time/story-dh7j2CgpniDzPQNMHhdj4L.html
http://www.goal.com/en/lists/golden-shoe-2017-18-messi-salah-europes-top-scorers/1iyca68kk1ufm1knw2vvw7ehup