प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) अक्टूबर‚ 2024 में नासा द्वारा यूरोपा क्लिपर मिशन को प्रक्षेपित (लॉन्च) करने की योजना है।
(ii) यूरोपा क्लिपर‚ जो संभावित रूप से जीवन-संपन्न बृहस्पति चंद्रमा यूरोपा का करीब से अध्ययन करेगा।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

अन्य संबंधित तथ्य –
- नासा के यूरोपा क्लिपर को सूर्य के प्रकाश से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग करके बृहस्पति के चंद्रमा तक अपनी यात्रा को शक्ति प्रदान करने हेतु विशाल और सारणियों से सुसज्जित किया जाएगा।
- ध्यातव्य है कि प्रत्येक सारणी को 14.2 मीटर लंबा और लगभग 4.1 मीटर ऊंचा बनाया गया है।
- उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष में तैनात होने के बाद यूरोपा क्लिपर एक पेशेवर बास्केटबॉल कोर्ट जितना बड़ा होगा‚ जिसका आकार 100 फीट (30.5 मीटर) से अधिक होगा।
लेखक -नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…