यूनटैब योजना

प्रश्न-4 जून‚ 2021 को किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में छात्रों के लिए यूनटैब (Youn Tab) योजना शुरू की गई है।
(a) पुडुचेरी
(b) जम्मू-कश्मीर
(c) लद्दाख
(d) केरल
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 जून‚ 2021 को लद्दाख के उपराज्यपाल आर.के. माथुर ने छात्रों के लिए यूनटैब (Youn Tab) योजना का शुभारंभ किया।
  • इस योजना के तहत इस केंद्रशासित प्रादेश के सरकारी स्कूलों के कक्षा 6 से 12 वीं के छात्रों को 12300 टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
  • टैबलेट ऑनलाइन और ऑफलाइन सामग्री के साथ प्री-लोडेड होंगे‚ जिसमें टेस्ट बुक‚ वीडियो लेक्चर और ऑनलाइन क्लास ऐप्लिकेशन शामिल हैं।
  • इस योजना का मुख्य लक्ष्य छात्रों को डिजिटली सीखने को प्रोत्साहित करना‚ डिजिटली जुड़े और असंबद्ध क्षेत्रों के बीच डिजिटल विभाजन (अंतराल) को कम करना और कोविड महामारी के कारण होने वाले व्यवधान को कम करना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ladakh.nic.in/lg-mathur-e-launches-yountab-scheme-ladakh-becomes-1st-ut-in-india-to-provide-educational-tablets-to-school-children/