प्रश्न-निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में दुनिया का पहला टि-प्रोग्रामेबल वाणिज्यिक उपग्रह यूटेलसैट क्वांटम लांच किया?
(a) इसरो
(b) ईएसए
(c) नासा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 30 जुलाई 2021 को‚ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने दुनिया का पहला वाणिज्यिक रि-प्रोग्रामेबल उपग्रह यूटेलसैट क्वांटम (Eutelsat Quantum) लांच किया।
- इसे फ्रेंच गुयाना से एरियन-5 रॉकेट द्वारा लांच किया गया। यह सैटेलाइट लगभग 36 मिनट बाद कक्षा में स्थापित कर दिया गया।
- यह उपग्रह रि-प्रोग्रामेबल होने के कारण पूर्णत: लचीला है तथा इसका प्रारूप सॉफ्टवेयर आधारित है।
- यूटेलसैट क्वांटम‚ जिसका वजन 3.5 टन है‚ को ESA के लोक निजी भागीदारी परियोजना (PPP) के तहत उपग्रह ऑपरेटर यूटेलसैट और प्रमुख निर्माता एयरबस के साथ विकसित किया गया है।
- री प्रोग्रामेबल होने के कारण यह अपने 15 साल के कार्यकाल में डेटा ट्रांसमिशन और सुरक्षित संचार की बदलती मांगो से निपटने सक्षम साबित हो सकता है।
- इसके तहत विमानों में सवार यात्रियों को जानकारी प्रदान करने के लिए इसके बीम (Beam) को लगभग वास्तविक समय में स्थानांतरित करने के लिए पुननिर्देशित किया जा सकता है।
- इस उपग्रह का उपयोग गतिमान वस्तुओं (विमान समुद्री जहाज) में सफलतापूर्वक मोबाइल कवरेज प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
- इसके द्वारा पृथ्वी से 35000 किलोमीटर (22000 मील) ऊपर एक निश्चित स्थिति में परिक्रमा करते हुए भी EQ की पुन: प्रोग्रामिंग की जा सकती है।
- मोबाइल कवरेज के लिए संचार बीम:
- EQ में आठ संचार बीम है‚ जिनमें से प्रत्येक को इसके कवरेज क्षेत्र और उसके दूरसंचार सिग्नल में बदलने के लिए प्रत्येक बीम को संशोधित किया जा सकता है।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंत लिंक भी देखें…