यूजीसी के नए अध्यक्ष

प्रश्न-4 फरवरी‚ 2022 को केंद्र सरकार ने किसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) प्रो.एम. जगदीश कुमार
(b) प्रो.जी.सी. त्रिपाठी
(c) प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह
(d) प्रो. एल.आर. सिंह
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 4 फरवरी‚ 2022 को केंद्र सरकार ने प्रो. एम. जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इससे पूर्व वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में कुलपति थे।
  • उनका कार्यकाल 5 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक‚ जो भी पहले हो तक रहेगा।
  • इस पद पर वह प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह का स्थान लेंगे।
  • यूजीसी के बारे में
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय विश्वविद्यालयी शिक्षा पर रिपोर्ट तैयार करने हेतु और उन सुधारों और विस्तारों का सुझाव देने हेतु जो वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग की स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी।
  • उन्होंने अनुशंसा की कि यूजीसी का पुनर्गठन यूनाइटेड किंगडम के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सामान्य मॉडल पर किया जाए‚ जिसमें प्रसिद्ध शिक्षाविदों में से पूर्णकालिक अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति की जाए।
  • वर्ष 1952 में केंद्र सरकार ने फैसला किया कि सार्वजनिक निधियों से केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा के संस्थानों को अनुदान सहायता के आवंटन से संबंधित सभी मामलों को यूजीसी को संदर्भित किया जा सकता है।
  • परिणामस्वरूप तत्कालीन शिक्षामंत्री‚ प्राकृतिक संसाधन और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 28 दिसंबर‚ 1953 को औपचारिक रूप से यूजीसी का उद्घाटन किया।
  • नवंबर‚ 1956 को यह संसद के एक अधिनियम के माध्यम से भारत सरकार के एक सांविधिक निकाय के रूप में स्थापित हुआ।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ugchindi.ugc.ac.in/page/Genesis.aspx