यूक्रेन के कृषि निर्यात का सबसे बड़ा उपभोक्ता

India becomes biggest consumer of Ukraine agriculture exports

प्रश्न-वर्ष 2017 में कौन-सा देश यूक्रेन के कृषि निर्यात का सबसे बड़ा उपभोक्ता बना?
(a) मिस्र
(b) भारत
(c) नीदरलैंड्स
(d) बांग्लादेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 नवंबर, 2017 को यूक्रेन के कृषि मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी से अक्टूबर, 2017 के मध्य यूक्रेन के कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भारत था।
  • उक्त अवधि में भारत ने यूक्रेन के कृषि उत्पाद का 11.3% भाग का आयात किया।
  • उक्त अवधि में यूक्रेन का कृषि निर्यात 14.7 बिलियन डॉलर का था।
  • यूक्रेन के कृषि उत्पादों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक मिस्र (7.5%) था।
  • इस संबंध में 6.9% भाग के साथ नीदरलैंड्स तीसरे स्थान पर रहा।
  • यूक्रेन द्वारा जनवरी-अक्टूबर, 2017 के मध्य 3.6 बिलियन डॉलर मूल्य का सूर्यमुखी का निर्यात किया गया।
  • उक्त अवधि में यूक्रेन द्वारा 15.6 मिलियन टन (2.4 बिलियन डॉलर मूल्य) गेंहू का निर्यात किया गया।
  • यूक्रेन के सूर्यमुखी तेल, मक्का तथा गेंहू का एक प्रमुख बाजार भारत है।

संबंधित लिंक
http://www.business-standard.com/article/reuters/india-becomes-biggest-consumer-of-ukraine-agriculture-exports-117112800716_1.html
https://in.reuters.com/article/ukraine-agriculture-india/india-becomes-biggest-consumer-of-ukraine-agriculture-exports-idINKBN1DS18F