प्रश्न – छत्तीसगढ़ की “युवा रत्न सम्मान योजना” के संबंध में निम्न में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) योजना के तहत प्रतिवर्ष एक युवा और एक संस्था को मुख्य सम्मान दिया जाएगा।
(b) महिला एवं बाल विकास श्रेणी में केवल पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा।
(c) युवा को 2.5 लाख रुपये , पदक, शॉल व प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जबकि संस्था को अधिकतम 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
(d) पात्र युवा की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 जून, 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
- इस योजना का उद्देश्य राज्य में युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।
- योजना के तहत हर वर्ष एक युवा और एक संस्था को मुख्य सम्मान प्रदान किया जाएगा।
- युवा को 2.5 लाख रुपये , पदक, शॉल व प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जबकि संस्था को अधिकतम 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, मीडिया आदि क्षेत्रों में भी अलग-अलग युवाओं को सम्मान मिलेगा।
- इन क्षेत्रों में चयनित युवा को 1 लाख रुपये, पदक, शॉल व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
- महिला एवं बाल विकास श्रेणी में सम्मान केवल महिलाओं व बालिकाओं को दिया जाएगा।
- पात्र आवेदक की आयु 15 – 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- सरकारी कर्मचारी, सरकारी उपक्रमों व शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत व्यक्ति अयोग्य होंगे।
- एक व्यक्ति/संस्था को एक ही वर्ष में एक श्रेणी का ही सम्मान मिल सकता है।
- एक श्रेणी का पुरस्कार किसी को दोबारा नहीं दिया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://dprcg.gov.in/pages/1740478714/%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A4%A6-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A3%E0%A4%AF-2025