युवा एआई फॉर ऑल

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन नवंबर, 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ‘युवा एआई फॉर ऑल’ कार्यक्रम के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह भारत एआई मिशन के अंतर्गत शुरू किया गया है।
(b) यह 4.5 घंटे का स्व–गति (self-paced) निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स है।
(c) यह केवल इंजीनियरिंग और तकनीकी पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए अनिवार्य है।
(d) यह फ्यूचरस्किल्स प्राइम, आईगोट कर्मयोगी आदि प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • नवंबर, 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत एआई मिशन के अंतर्गत, ‘युवा एआई फॉर ऑल’ शुरू किया है।
  • यह अपनी तरह का पहला निःशुल्क पाठ्यक्रम है, जो सभी भारतीयों, विशेषरूप से युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया से परिचित कराता है।
  • यह 4.5 घंटे का स्व-गति (self-paced) ऑनलाइन कोर्स छात्रों, पेशेवरों और सभी इच्छुक शिक्षार्थियों को एआई की मूल अवधारणाओं से परिचित कराता है।
  • यह कोर्स भारतीय उदाहरणों, सरल भाषा और वास्तविक जीवन स्थितियों पर आधारित है।
  • यह पाठ्यक्रम प्रमुख शिक्षण मंचों – फ्यूचरस्किल्स प्राइम, आईगोट कर्मयोगी और अन्य लोकप्रिय एड-टेक यानी उन्नत प्रौद्योगिकी पोर्टल्स पर निःशुल्क उपलब्ध है।
  • कोर्स पूरा करने पर भारत सरकार द्वारा आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का लक्ष्य है कि इस पहल के माध्यम से 1 करोड़ नागरिकों को एआई की आधारभूत समझ से सशक्त किया जाए,ताकि डिजिटल विभाजन कम हो, एआई का नैतिक उपयोग बढ़े, और भारत का कार्यबल भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो।
  • स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं संगठन इस कोर्स को अपने यहां एकीकृत कर सकते हैं, इसे प्रचारित कर सकते हैं और प्रमाणपत्रों को सह-ब्रांड भी कर सकते हैं।
  • यह कोर्स भारत एआई मिशन के लिए प्रसिद्ध एआई विशेषज्ञ और लेखक जसप्रीत बिंद्रा (एआई और उससे आगे और टेक व्हिस्परर लिमिटेड के संस्थापक) द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसमें वैश्विक ज्ञान को भारतीय परिप्रेक्ष्य के साथ जोड़ा गया है तथा नैतिक, जिम्मेदार और समावेशी एआई उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2191376&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/government-launches-yuva-ai-for-all-free-national-ai-learning-course