युद्ध अभ्यास – 2025

प्रश्न – ‘युद्ध अभ्यास‚ 2025’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1 ) यह भारत-जापान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है।
(2) इस अभ्यास का 21 वां संस्करण 1 से 1 4 सितंबर 2025 के मध्य फोर्ट वेनराइट, अलास्का, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 से 14 सितंबर, 2025 के मध्य भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2025’ के 21वें संस्करण का आयोजन फोर्ट वेनराइट, अलास्का, संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जा रहा है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए क्षमताओं में सुधार करना और बहु-क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए तैयारी को मजबूत करना है
  • इसमें मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन के कर्मियों से युक्त भारतीय दल, संयुक्त राज्य अमेरिका की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की आर्कटिक वोल्व्स ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की पहली बटालियन, 5वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट “बॉबकैट्स” के सैनिकों के साथ प्रशिक्षण लेगी।
  • इसमें सैनिक सामरिक अभ्यासों का अभ्यास करेंगे
  • जिसमें हेलीबोर्न ऑपरेशन, निगरानी संसाधनों और मानव रहित हवाई प्रणालियों का उपयोग, रॉक क्राफ्ट, पर्वतीय युद्ध, हताहतों को निकालना, लड़ाकू चिकित्सा सहायता और तोपखाने, विमानन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों का एकीकृत उपयोग शामिल होगा।
  • इसके अतिरिक्त, दोनों सेनाओं के विषय-वस्तु विशेषज्ञ यूएएस और काउंटर-यूएएस संचालन, सूचना युद्ध, संचार और रसद जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर कार्य समूह का संचालन करेंगे।
  • यह अभ्यास संयुक्त रूप से योजनाबद्ध और क्रियान्वित सामरिक युद्धाभ्यास के साथ संपन्‍न होगा, जिसमें लाइव-फायर अभ्यास से लेकर उच्च ऊंचाई वाले युद्ध परिदृश्य शामिल होंगे

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2162738

https://www.newsonair.gov.in/21st-edition-of-india-us-joint-exercise-yudh-abhyas-underway-in-alaska

https://in.usembassy.gov/u-s-indian-armies-begin-yudh-abhyas-2025-in-alaska