प्रश्न – निम्न में से कौन-सा तथ्य ‘हिमगिरी’ युद्धपोत (प्रोजेक्ट 17A) के संबंध में सही नहीं है?
(a) ‘हिमगिरी’ नीलगिरि क्लास (प्रोजेक्ट 17A) का तीसरा पोत है, जिसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने निर्मित किया है।
(b) इसमें संयुक्त डीजल या गैस (CODOG) प्रणोदन प्रणाली का उपयोग किया गया है।
(c) यह नवीनतम युद्धपोत पूर्ववर्ती आईएनएस हिमगिरी का नया रूप है, जो लीएंडर क्लास का फ्रिगेट था।
(d) इसमें सुपरसोनिक सतह-से-Aसतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और क्लोज-इन हथियार प्रणाली शामिल है।
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 जुलाई 2025 को प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित ‘हिमगिरी’ (यार्ड 3022) को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
- यह नीलगिरि क्लास (प्रोजेक्ट 17A) का तीसरा युद्धपोत है और जीआरएसई द्वारा निर्मित इस क्लास का पहला पोत है।
- प्रोजेक्ट 17ए के फ्रिगेट बहुमुखी बहु-मिशन प्लेटफॉर्म हैं, जिन्हें समुद्री क्षेत्र में वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- यह नवीनतम युद्धपोत पूर्ववर्ती आईएनएस हिमगिरी का नया रूप है, जो लीएंडर क्लास का फ्रिगेट था।
- आईएनएस हिमगिरी को 6 मई, 2005 को 30 वर्षों की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया था।
- प्रोजेक्ट 17A के फ्रिगेट वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यूडीबी)) द्वारा डिज़ाइन किए गए हैं और युद्धपोत निरीक्षण दल (कोलकाता) द्वारा निगरानी की गई है।
- इन युद्धपोतों में ‘इंटीग्रेटेड कंस्ट्रक्शन’ दर्शन के तहत मॉड्यूलर और एर्गोनॉमिक डिज़ाइन अपनाया गया है।
- हिमगिरी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक तैयार किया गया है।
- इसमें P17 (शिवालिक क्लास) की तुलना में कहीं अधिक उन्नत हथियार और सेंसर प्रणाली स्थापित की गई है।
- ये जहाज संयुक्त डीजल या गैस (CODOG) प्रणोदन संयंत्रों से सुसज्जित हैं, जिनमें डीजल इंजन और गैस टर्बाइन शामिल हैं, जो प्रत्येक शाफ्ट को कंट्रोल करने योग्य पिच प्रोपेलर (CPP) से जोड़ते हैं।
- हथियार समूह में सुपरसोनिक सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, 76 मिमी. गन, तथा 30 मिमी. और 12.7 मिमी. रैपिड-फायर क्लोज-इन हथियार प्रणालियों का संयोजन शामिल है।
- यह युद्धपोत लगभग 75% स्वदेशी सामग्री से निर्मित है।
- जीआरएसई में परियोजना के अंतर्गत 200 से अधिक एमएसएमई शामिल हुए हैं।
- इससे लगभग 4,000 लोगों को प्रत्यक्ष और 10,000 लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिला है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…