प्रश्न – 29 अप्रैल,2025 को युग्म नवाचार सम्मेलन-2025 कहां आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) जयपुर
(c) मुंबई (d) लखनऊ
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 अप्रैल,2025 को युग्म नवाचार सम्मेलन-2025 नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया
- वाधवानी फाउंडेशन और केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों के संयुक्त निवेश से लगभग 1,400 करोड़ रुपये की सहयोगी परियोजना द्वारा संचालित यह आयोजन किया गया
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सम्मेलन में भाग लिया
- इस सम्मेलन का उद्देश्य है –
- भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में व्यापक निजी निवेश को उत्प्रेरित करना
- उन्नत तकनीक में अनुसंधान से लेकर इसके व्यावसायीकरण तक में तेजी लाना
- शिक्षा-उद्योग जगत और सरकार की साझेदारी को सुदृढ़ करना
- एएनआरएफ (अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन) और एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) जैसे राष्ट्रीय पहल को आगे बढ़ाना
- संस्थानों में नवाचार की पहुंच को व्यापक बनाना तथा विकसित भारत@2047 की दिशा में राष्ट्रीय नवाचार संरेखण को बढ़ावा देना
- युग्म (संस्कृत में अर्थ है “संगम”) अपनी तरह का पहला महत्वपूर्ण नीतिगत सम्मेलन है जिसमें सरकार, शैक्षणिक क्षेत्र, उद्योग जगत और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित दिग्गज शामिल हुए
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…