यश भारती सम्मान, 2016-17

yash bharti samman 2016-17

प्रश्न-निम्न में से किस अभिनेता को वर्ष 2016-17 के यश भारती सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गयी है?
(a) आमिर खान
(b) सलमान खान
(c) नवाजुद्दीन सिद्धिकी
(d) नसीरुद्दीन शाह
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 27 अक्टूबर, 2016 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2016-17 के लिए 73 विभूतियों को यश भारती सम्मान से पुरस्कृत किया।
  • वर्ष 2016-17 में यश भारती सम्मान से सम्मानित होने वाली हस्तियों में बेगम हमीदा हबीबुल्लाह (समाजसेवी), स्वरूप कुमारी बक्शी (साहित्यकार), डॉ. सैय्यद मोहम्मद बशीर बद्र (उर्दू शायर), डॉ. राम रतन बनर्जी (चिकित्सा), माहेश्वर तिवारी (साहित्यकार), संतोष आनन्द (फिल्म गीतकार), राज कृष्ण मिश्र (साहित्यकार), केवल कुमार (संगीत निर्देशक), डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी (अभिनय), प्रो. (डॉ.) कमर रहमान (वैज्ञानिक), अशोक निगम (पत्रकार), डॉ. (श्रीमती) सबीहा अनवर (अध्यापन एवं उर्दू लेखन), नवाब मीर जाफर अब्दुल्लाह (हस्तशिल्पकला/संस्कृतिकर्मी), नसीरूउद्दीन शाह (अभिनेता) तथा डॉ. सैय्यद मुहम्मद हस्सान (यूनानी चिकित्सा एवं अनुसंधान) शामिल हैं।
  • इस सम्मान से सम्मानित होने वाली विभूतियों में वेंकट चंगावल्ली (समाज सेवा), डॉ. रतीश चन्द्र अग्रवाल (चिकित्सा), प्रो. राकेश कपूर चिकित्सा), उस्ताद गुलफाम अहमद रबाब (रबाब एवं सरोद वाकद), प्रो. राकेश कपूर (चिकित्सा शिक्षा), पंडित विश्वनाथ (शास्त्रीय संगीत), काशीनाथ यादव (लोक गीत ‘बिरहा’), अतुल तिवारी (नाट्य/फिल्म लेखन एवं अभिनय), राम मिलन यादव (कुश्ती), राजेंद्र सिंह (जल संरक्षण), डॉ. दीपक कुमार अग्रवाल (चिकित्सा), सौरभ शुक्ला (अभिनेता, निर्देशक एवं पटकथा लेखन), सर्वेश अस्थाना (साहित्यकार), अनुभव सिन्हा (फिल्म निर्देशक), मोहम्मद असलम वारसी (कव्वाली गायन), फारूक अहमद (समाज सेवा) तथा श्री आत्म प्रकाश मिश्र (ब्रॉडकास्टर) भी सम्मिलित हैं।
  • इसके अलावा, डॉ.रमाकांत यादव (चिकित्सा), डॉ.शिवानी मातनहेलिया (शास्त्रीय संगीत), ज्ञानेन्द्र पाण्डेय (क्रिकेट), विजय शेखर शर्मा (मोबाइल बैंकिंग), अनुपमा राग (पार्श्व गायन एवं संगीत निर्देशन), सुमन यादव (जेवलिन थ्रो), प्रवीन कुमार (क्रिकेट), मरिन्दर कुमार मिश्रा (लेखक), पीयूष चावला (क्रिकेट), सुमोना चक्रवर्ती (अभिनेत्री), भुवनेश्वर कुमार सिंह मावी (क्रिकेट), गार्गी यादव (कुश्ती), वरूण सिंह भाटी (खेल-पैरा एथलेटिक्स), योगेश मिश्र (पत्रकार), सोना चौरसिया (कथक नुत्यांगना), आफताब साबरी एवं हाशिम साबरी (साबरी बन्धु) (कव्वाली गायन), लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैत (सैन्य सेवा), आध्यात्ममूर्ति ओमा द अक् (ओमा उपाध्याय) (ज्योतिष), दीपराज राणा (अभिनेता), अर्जुन वाजपेयी (पर्वतारोहण), रवि कपूर (फोटोग्राफर), मनोज मुन्तशिर (फिल्म गीतकार) तथा पद्मा गिडवानी (गायिका) को भी यश भारती से सम्मानित किया गया है।
  • गजल गायक कमाल खान, नूर अलस्सबा (चित्रकला), गुलम शर्फुद्दीन अंसारी उर्फ गुलामन (निर्यातक एवं उद्योगपति), डॉ. आलोक पारीक (होम्योपैथिक चिकित्सा), उस्ताद नाजिम हुसैन (तबला), पं. हरि प्रसाद मिश्र (ज्योतिष विशेषज्ञ व राजपुरोहित), शेफ गुलाम मोइनुद्दीन कुरैशी (पाक कला), पंडित रामकुमार मिश्र (तबला वादक), प्रो. (डॉ.) राममोहन पाठक (पत्रकारिता), डॉ. शाहदाब रुदौलवी (साहित्यकार), डॉ. मंसूर हसन (चिकित्सा शिक्षा), दीन मोहम्मद दीन (साहित्य), शिखा द्विवेदी (दूरदर्शन), रचना गोविल (खेल), ले.ज. ए.के सिंह (सैन्य सेवा), मुराद खान (फिल्म अभिनेता), अर्चना सतीश (कम्पीयरिंग) तथा एस. डी. सिंह (खेल) को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • ध्यातव्य है कि पुरस्कार के तहत विभूषित महानुभावों को 11 लाख रुपये की नगद राशि, अंग वस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • इन पुरस्कारों का शुभारंभ वर्ष 1994 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री काल में किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.patrika.com/news/lucknow/list-of-winners-of-yash-bharti-award-2016-1427235/
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-yash-bharti-honour-for-54-prominent-personalities-from-up-government-14916552.html
http://hindi.pradesh18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/65-celebrities-to-receive-yash-bharti-award-on-october-27-1503054.html
http://hindi.pradesh18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/65-celebrities-to-receive-yash-bharti-award-on-october-27-1503054.html
http://www.upnews360.in/N/36003000380036003600/65-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A5%82%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%97%E0%A4%BE-%E0%A4%AF%E0%A4%B6-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8